हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नामजद आरोपियो...

    नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी से मिले गांव धोलीपाल के ग्रामीण

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ढाणी में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर चोटें मारने के संबंध में सदर पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के संबंध में गांव धोलीपाल के ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। गुरदास सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह जटसिख निवासी चक बीस एमएमके ढाणी धोलीपाल ने बताया कि कुलवन्त सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप, महिमा सिंह, जगसीर सिंह व 4-5 अन्य जने लाठियां व कस्सी लेकर उनके घर में घुसे और मारपीट की। Hanumangarh News

    मारपीट में उसके खुद की आंख पर चोट लगी। शरीर के अन्य हिस्सों पर लाठी से वार किए। उसकी माता परमजीत कौर का बायां हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगी। उसे व उसकी माता को राजकीय जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जबकि उसकी माता को भर्ती कर लिया। उसकी माता के हाथ का ऑपरेशन होना है। गुरदास सिंह के अनुसार उसकी माता के पर्चा बयान के आधार पर मंगलवार को सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। नामजद आरोपी अपनी रिश्तेदारी में छिपकर बैठे हैं।

    साथ ही उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं कि राजीनामा कर लो, अन्यथा जिंदा नहीं छोड़ेंगे। गुरदास सिंह के अनुसार उनकी ओर से पुलिस को तथ्यों से अवगत करवा दिया गया। बावजूद इसके पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। घटना का वीडियो व फोटोग्राफ भी उनके पास है। ग्रामीणों ने एसपी से मांग की कि मुकदमे में नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए जांच अधिकारी को आदेश दिया जाए। Hanumangarh News

    Indian Railways: यह रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, हैल्पलाइन नंबर जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here