हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चंडीगढ़ के विश...

    चंडीगढ़ के विशाल इंसान ने अपना जन्मदिन किया मानवता को समर्पित

    अपने खास दिन पर किया खून दान, बेजुबान पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे और 100 मंदबुद्धि लोगों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान

    चंडीगढ़(सच कहूँ / एम . के . शायना)। आज के स्वार्थी युग में जहां अपने ही अपनों का सहारा बनने से कतराते हैं वहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई हर वक्त दूसरों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। यहां लोग अपनों के लिए खूनदान करने से भागते हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालू बिना किसी स्वार्थ के अनजान जरुरतमंदों के लिए अपना खर्चा कर ब्लॅड बैंकों में पहुंचकर खूनदान करते हैं। इन श्रद्धालुओं को पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ट्रयू ब्लॅड पंप का नाम दिया है और डेरा श्रद्धालू रोजमर्रा ही एमरजैंसी के मरीजों को खूनदान देकर उनके इलाज में मददगार साबित भी हो रहे हैं। यही नहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई अपने हर आम और खास दिनों को जरूरतमंदों की मदद करके ही मनाते हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही शख्स विशाल इन्सां की, जिन्होंने अपना जन्मदिन फिजूलखर्ची करने की बजाय खून दान करके मनाया।

    एक निजी अस्पताल में दाखिल एक मरीज को एमरजैंसी में डेरा श्रद्धालू विशाल इन्सां द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष में खूनदान करके उसके इलाज में मदद करके एक सराहनीय कार्य किया गया है। पक्षी उधार मुहिम के तहत उन्होंने बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पानी और दाने के लिए सकोरे भी रखें। इसके बाद अपने जन्मदिन की खुशी को दोगुना करने के लिए विशाल इंसान ने सेक्टर 23 में स्थित मदर टेरेसा होम में रह रहे 100 मंदबुद्धियों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें खाना खिलाया। मंदबुद्धि भाई बहनों की चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

    सच कहूं संवाददाता से बात करते हुए विशाल ने बताया कि अपने जन्मदिन पर फजूल खर्चा, पार्टियां और हुल्लड़बाजी तो हर कोई करता है पर हमारे पूज्य पिताजी ने हमें सिखाया है कि अपने हर दिन पर हमें दूसरों के काम आना चाहिए। मुझे बहुत खुशी हुई मंदबुद्धि बहन भाइयों के साथ समय बिता कर , सबके चेहरों पर खुशी देखकर। मैं युवा पीढ़ी से भी विनती करता हूं कि वह अपने जन्मदिन पर ऐसे लाचार ,मंदबुद्धि या वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय जरूर बताएं और बदले में उनकी दुआएं पाएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here