हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फोर्स के बिना...

    फोर्स के बिना घूमकर देखें सिद्धू, कोई रिक्शावाला भी नहीं पूछेगा: डीएसपी

    DSP Dilsher Singh Chandel sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस के बारे में कहे आपत्तिजनक बोल पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने वीडियो जारी कर सिद्धू के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिद्धू अपनी पुलिस सुरक्षा छोड़ दें। इसके बाद तो उन्हें पता चल जाएगा कि उनकी एक रिक्शा वाला भी नहीं सुनेगा। नवजोत सिद्धू कुछ दिन पहले सुल्तानपुर लोधी गए थे। वहां कांग्रेस विधायक नवतेज चीमा के समर्थन के जोश में सिद्धू ने कहा कि यदि चीमा एक दबका भी मारे तो थानेदार पेंट गीली कर देगा। जिसके बाद पुलिस फोर्स में सिद्धू के खिलाफ गुस्सा पाया जा रहा था।

    डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने पहले सिद्धू को पहले उनकी शायरी के अंदाज में जवाब दिया। चंदेल ने कहा ‘सियासत के रंगों में न डूबो इतना, कि वीरो की शहादत याद न आए, जरा सा याद कर लो वादे जुबां के, अगर आपको अपनी जुबां का कहा याद आए।’ इसके बाद चंदेल ने कहा कि 2-3 दिन से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सिद्धू अपने साथी से पुलिस के बारे में आपत्तिजनक बात कह रहे हैं। यह बड़े शर्म की बात है कि सीनियर नेता फोर्स के बारे में ऐसे शब्द कह बेइज्जत करते हों।

    फोर्स को शर्मनाक किया

    यदि इतनी बात है तो फोर्स को वापस कर अपने आप घूमे। सिद्धू 20 बंदों की कंपनी लेकर अपने साथ घूमते हैं। फोर्स के बिना रिक्शावाला भी इनकी बात नहीं मानता। उन्होंने कहा कि मैं डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल इस वाक्या पर रोष प्रकट करता हूं। मैं हिंदुस्तान की पुलिस, पंजाब और चंडीगढ़ की पुलिस की बेइज्जती पर रोष प्रकट करता हूं। फोर्स को शर्मनाक किया, सिद्धू साहब का धन्यवाद -डीएसपी दिलशेर ने कहा कि फोर्स की भी अपनी इज्जत, अपना जमीर होता हैं। इस तरह के शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here