हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार में पसं...

    बिहार में पसंद की सरकार चुनने के लिए वोट ज़रूर दें : राहुल

    Vote to choose the government of choice in Bihar Rahul
    नयी दिल्ली l कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान में भी बिहार के मतदाताओं से पसंद की नयी सरकार चुनने के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया है। गांधी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, “आज बिहार के कुछ ज़िलों में वोटिंग का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नई सरकार बने।” उन्होंने बिहार में चुनाव प्रचार के अपने कार्यक्रम की भी जानकारी दी और लिखा, “आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज आ रहा हूँ। बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।”
    गौरतलब है कि बिहार में दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटो पर आज मतदान होना है। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलो की 71 सीटो पर मतदान हुआ था और अंतिम चरण में सात नवंबर को बाकी 78 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे तथा 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।