Bihar Election 2025 Updates: नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की औपचारिक घोषणा कर दी। आयोग के अनुसार इस बार राज्य में मतदान दो चरणों में संपन्न होगा — पहला चरण 6 नवंबर तथा दूसरा चरण 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं 14 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। Bihar Election 2025 News Updates
वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने समय रहते चुनाव कार्यक्रम जारी किया है ताकि नई विधानसभा का गठन समय पर किया जा सके।
इस बार के चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)–जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल (राजद)–कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच देखने को मिलेगा। इसके अलावा, चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर भी अपनी पार्टी जन सुराज के साथ इस राजनीतिक संग्राम में उतरने जा रहे हैं।
2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटों पर विजय मिली थी, जबकि महागठबंधन को 110 सीटों पर सफलता प्राप्त हुई थी। नीतीश कुमार ने तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार, बिहार में इस बार 7 करोड़ 42 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह संख्या पिछले विशेष पुनरीक्षण के बाद लगभग 47 लाख कम हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रहेगी। सभी दल अपनी रणनीति इसी वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार कर रहे हैं। Bihar Election 2025 News Updates
Aam Aadmi Party Candidate List: आम आदमी पार्टी ने बिहार में जारी की अपने उम्मीदवारों की पहली सूची