हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें सर्जिकल स्ट्र...

    सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म में काम करना चाहते हैं : मनोज बाजपेयी

    फिल्म बने, तो काम करना चाहूंगा: मनोज बाजपेयी

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर मनोज वाजपेयी सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म में काम करना चाहते हैं। Wants, Film, Surgical, Strike मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘मैंने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो नहीं देखा है, क्योंकि मैं टीवी नहीं देखता हूं। यदि सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई फिल्म बने, तो काम करना चाहूंगा। मनोज वाजपेयी ने कहा कि ऐसी बहुत कम स्क्रिप्ट होती हैं जो आपका ध्यान आकर्षित करती हैं, यूं तो बहुत सारी घटनाओं पर कहानियां लिखी जाती हैं, लेकिन ऐसी बहुत कम होती है जो दमदार हो, सर्जिकल स्ट्राइक की घटना को यदि पर्दे पर दमदार तरीके से उतारा जाए और ऐसी कहानी मिले तो मैं वे फिल्म जरूर करना चाहूंगा।

    सफलता और असफलता का कोई अंत नहीं जॉन

    मनोज वाजपेयी ने फिल्म सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम के साथ काम किया है। मनोज ने कहा, ‘मैं जॉन के साथ पहले भी काम कर चुका हूं, उनके लिए मैं यही कहूंगा कि सफलता और असफलता का कोई अंत नहीं जॉन का जिदगी जीने का स्टाइल बेहद अलग है। जहां, बॉलीवुड की दुनिया में हर शुक्रवार फिल्मों की रिलीज और सलता के साथ लोगों के विचार और एटीट्यूड में बदलाव आता है, लेकिन जॉन अब्राहम कभी नहीं बदलता, वह हमेशा एक जैसा ही रहता है, बॉलीवुड में लोग नेपोटिज्म की बात करते हैं, जॉन उसका जीता-जागता उदाहरण हैं। वह शांत रहकर लगातार सफल फिल्मों में काम करते जा रहे हैं। ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होगी।