हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home सरसा समस्याओं के स...

    समस्याओं के समाधान के लिए वार्डवासियों ने की बैठक, जताया रोष

    Sirsa News
    Sirsa News: वार्डवासी समस्याओं को लेकर बैठक करते हुए।

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: शहर के हरी विष्णु कॉलोनी के श्री रामानुज हनुमान मंदिर के हाल में वार्ड नंबर 10 के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों व युवाओं ने एक मीटिंग की। मीटिंग में वार्ड में जो सांझे काम जैसे पीने के पानी में सीवर का पानी मिक्स होकर आना, कई गलियों जैसे की राम गली व इनके साथ लगती गलियों में पीने के पानी का न आना, केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 से लेकर फौजी चौक और आसपास के एरिया में बरसात के पानी की निकासी बरसात बंद होने के एक एक सप्ताह बाद तक गंदा पानी जमा रहने, पूरे वार्ड में सीवरेज की सफाई न होने के कारण गंदा सीवर

    का पानी गलियों में भरा रहना, बिजली निगम ने जो खंभे और ट्रांसफार्मर सड़क के लगभग बीचों बीच लगाने और अभी तक पुराने खंभों की न हटाने, वार्ड में आवारा पशुओं व कुत्ते की भरमार, नशाखोरों और चोरों की भरमार और सफाई न होने जैसी अनेक समस्याओं के बारे में प्रशासन और नेताओं से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी किसी प्रकार का समाधान ने होने के बारे में विस्तार से चर्चा की। सभी ने सहमति से निर्णय लिया कि एक बार फिर संबंधित विभागों व जिला उपायुक्त से मिलकर या पत्राचार करके इन समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत की जाए, ताकि कोई समाधान हो जाए। Sirsa News

    यदि फिर भी इन समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग नहीं करता है तो अगली बैठक में इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा ताकि पूरे वार्डवासी इन समस्याओं का निदान पा सकें। मीटिंग में एडवोकेट ओमप्रकाश अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार ढिल्लों, अनिल कुमार शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश जोशी, प्रताप सिंह, कैप्टन महावीर सोलंकी, जगदीश बिश्नोई, सहदेव गोदारा, दरवेश स्वामी, अविनाश शर्मा, सरजीत सहारण, मोहनलाल शर्मा, महेश शास्त्री, प्रताप सिंह जेई, बनवारी लाल, कुलवंत सेठी, राजेंद्र ढाका, दरिया सिंह, राजेंद्र सोनी, देवीलाल, बलबीर सिंह, महावीर शर्मा, हरदीप धंजू, मास्टर दलीप सिंह, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामनिवास शर्मा सहित काफी संख्या में वार्ड के युवा मौजूद रहे। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– आढ़ती व साथी पर फायरिंग, दुकान की दीवार में लगी गोली