यमुना में छोड़ा गया 11,225 क्यूसेक जल, खतरा नही

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Hathni Kund Barrage: हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 11,225 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। यमुना में छोड़े गए पानी से क्षेत्र में किसी प्रकार के खतरे की संभावना नही है। उत्तर भारत में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में भी वृद्धि होने लगी है। बैराज से रविवार को दोपहर दो बजे यमुना में अधिकतम 11,225 क्यूसेक जल प्रवाहित किया गया। Kairana

इससे पूर्व, प्रातः करीब छह बजे 2914 व आठ बजे 2990 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। हालांकि शाम चार बजे तक यमुना में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा घटकर 2110 क्यूसेक पर आ गई। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से रविवार को अधिकतम 11,225 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र में खतरे की कोई संभावना नही है। यमुना में छोड़ा गया पानी 24 घंटे बाद कैराना पहुंच जाएगा। फिलहाल कैराना में यमुना का बहाव 228.500 मीटर पर है। यमुना ब्रिज पर लगाए गए सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है। Kairana

यह भी पढ़ें:– Theft: चोरों ने दुकान के गल्ले से उड़ाए 55 हजार रुपए

About The Author

Related Posts