हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी धाम सरसा में छाए बादल, हरियाणा पंजाब में बारिश का अलर्ट

    Himachal Weather
    Himachal Weather:हिमाचल में मानसून फिर दिखा सकता है रौद्र रूप, तीन अगस्त तक अलर्ट

    सरसा। शाह सतनाम जी धाम सरसा में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आया है। आसमान पर बादल छाए हुए है। जबकि 17-19 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में गरज/बिजली के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 17-19 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ओलावृष्टि और भारी बारिश होने की संभावना है।

    अगले 72 घंटों के दौरान कैसा रहेगा देशभर में मौसम

    देश में अधिकतम तापमान, पूवार्नुमान और लू की चेतावनी (IMD Weather Updates) मौसम विभाग के अनुसार मध्य और पूर्वी भारत यानी पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

    वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। जबकि देश के बाकी हिस्सों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here