हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा : मेडी...

    बठिंडा : मेडीकल रिसर्च के काम आएगी शगन लाल इन्सां की मृत देह

    Body-Donate

    सराहनीय प्रयास। गांव पक्का कलां में हुआ चौथा शरीरदान, ब्लॉक में हुआ 52वां शरीरदान | Body Donate

    बठिंडा/पक्का कलां(पुशपिन्दर सिंह)। ब्लाक रामां-नसीबपुरा अधीन आते गांव पक्का कलां के एक डेरा श्रद्धालु के मरणोंपरांत उसकी तरफ से किए गए प्रण को पूरा करते उसके पारिवारिक सदस्यों ने (Body Donate) मृत देह को मैडीकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। हासिल की जानकारी अनुसार गांववासी शरीरदानी रुलदू राम इन्सां के पुत्र शगन लाल इन्सां (45) संक्षिप्त बीमारी कारण बीते दिनों अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों में जा बिराजे।

    उनके मरणोंपरांत उसके पारिवारिक सदस्यों सीमा रानी इन्सां, अंजू इन्सां, रवीन्द्र इन्सां, सुखदीप इन्सां, मग्न लाल इन्सां, केवल कुमार इन्सां, पारस कुमार इन्सां, टेक इन्सां और हरबंस इन्सां ने उनकी अंतिम इच्छा अनुसार मृत देह को आदेश अस्पताल और मैडीकल इंस्टीट्यूट भुच्चो मंडी जिला बठिंडा को मैडीकल रिसर्च के लिए दान कर दिया।

    ‘शगन लाल इन्सां’ अमर रहे के नारों के साथ दी अंतिम विदाई

    शगन लाल इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए मरणोंपरांत शरीरदान व नेत्रदान करने के फार्म भरे हुए थे ‘शरीरदानी और नेत्रदानी शगन लाल इन्सां’ अमर रहे के नारों के साथ पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों, ब्लॉक की साध-संगत और गांववासियों ने मृतक देह को एम्बुलैंस के द्वारा उनके निवास स्थान से काफिले के रूप में अंतिम विदाई दी। इससे पहले शरीरदानी शगन लाल इन्सां की आंखें भी दान की गई जो दो अंधेरी जिंदगीयों को रौशनी प्रदान करेंगी।

    • उल्लेखनीय है कि यह परिवार तीन पीढ़ियों से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है।
    • शगन लाल इन्सां का इस परिवार में से यह तीसरा शरीरदान व गांव में चौथा शरीरदान है।
    • ब्लाक में यह 52वां शरीरदान हुआ है।
    • इससे पहले शगन लाल इन्सां के पिता रुलदू राम इन्सां व चाची निर्मला रानी इन्सां का शरीरदान हुआ था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।