हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद परिवार को बनाकर दिया आशियाना

    Dera Sacha Sauda

    डेरा सच्चा सौदा की मुहिम आशियाना: अब परिवार को नहीं मकान की चिंता

    • परमिंदर कौर ने पूज्य गुरु जी व साध संगत का तहदिल से किया शुक्रिया

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)।

    डेरा सच्चा सौदा की ओर से 134 मानवता भलाई के कार्य चलाए जा रहे हैं और इन मानवता भलाई के कार्यों के दौरान साध-संगत की ओर से अति जरूरतमंद परिवारों की मदद की जाती है। इस कड़ी के अंतर्गत जानकारी देते हुए डेरा श्रद्धालु विवेक इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बल्लूआणा के जिम्मेवारों व साध-संगत के सहयोग के साथ गांव ढाबा कोकरियां में अति जरूरतमंद परिवार की परमिंदर कौर धर्मपत्नी स्व.पिरथी राज जिसके दो बच्चों के होने व पति के न होने से जिसके घर की हालत काफी दयनीय बनी हुई थी व बरसात और सर्दी के मौसम में घर के गिरने का डर बना रहता था।

    पक्का मकान देख परिवार खुश

    इस मकान के बनने पर परमिंदर कौर ने कहा कि मेरे घर की हालत दयनीय होने की बात जब डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं को चली तो डेरा श्रद्धालुओं की ओर से मेरे घर की हालत देखने के बाद मुझे मकान बना कर दिया गया और अब मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं क्योंकि घर में गरीबी होने के कारण मैं कभी भी पक्का मकान नहीं बना पाती। परंतु साध-संगत के प्रयासों से मुझे नया मकान मिल गया।

    ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को सराहा

    उन्होंने कहा कि मैं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को धन्यवाद देती हूँ। जिन्होंने साध-संगत को इस मानवता भलाई के कार्य करने प्रति प्रेरित किया है।विधवा महिला का मकान बनाकर देने पर ग्रामीणों द्वारा डेरा श्रद्धालुओं की भूरी-भूरी प्रशंसा व्यक्त की व सराहना भी की। इस मौके पर ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में साध-संगत व गाँव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।