हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटी के जन्म ...

    बेटी के जन्म की खुशी में किया कुआं पूजन

    Well Worshiped sachkahoon

    सच कहूँ/श्याम सुंदर सरदाना, हिसार। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी की इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के तहत आज हिसार के न्यू जवाहर नगर में प्रेमी राजेंद्र इन्सां ने अपनी पोती भव्या के जन्म की खुशी पर कुआं पूजन(Well Worshiped) की रस्म बड़ी ही धूमधाम व ढोल नगाड़ों के साथ नाचकर मनाई। जानकारी देते हुए प्रेमी राजेंद्र इन्सां ने कहा कि हमारे पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मैंने आज अपनी पोती भव्या के जन्म की खुशी पर कुआं पूजन करवाया है। उन्होंने कहा कि इस युग में लोग बेटी को कोख में ही मरवा देते हैं और बेटी के जन्म को अशुभ मानते हैं।

    वही हमारे पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा हमें इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। इसी के तहत आज हमने मेरी पोती के जन्म की खुशी में कुआं पूजन(Well Worshiped) करवाया। प्रेमी संदीप इन्सां ने अपनी बेटी भव्या की खुशी में आस पड़ोस में मिठाई भी बांटी। इस मौके पर प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, एडवोकेट बलवीर कटारिया प्रताप, शामबीर मेवा सिंह राधे रामकिशन सुमित पुनीत, बेटी भव्या की पड़दादी खजानी देवी, दादी किताबो इन्सां, संतोष रानी, राजेश, कमला रानी, सुनीता रानी, सीमा रानी, निशा रानी, सोनल रानी, भावना रानी व आस-पास पड़ोस लोग, रिश्तेदार, सगे संबंधी, सभी आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here