हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश Congress: सरक...

    Congress: सरकार आने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर पक्की भर्ती करेंगे : खड़गे

    Rohtak News
    Rohtak News :रोहतक में भाजपा ने नड्डा के रोड शो से किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि इसबार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आएगी। खड़गे मंगलवार को जगाधरी में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उनका हरियाणा में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने स्वागत किया। उन्होंने अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण मुलाना और कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता समेत पार्टी के तमाम लोकसभा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मंच पर मौजूद सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– School Holidays: लू के मद्देनजर सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से छुट्टी करने का सरकार ने दिया निर्देश

    खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की जनता के लिए 25 तारीख सिर्फ वोटिंग नहीं, बल्कि किसानों पर लाठी-गोलियां बरसाने वाली, युवाओं को बेरोजगार बनाने वाली और संविधान को खत्म करने की साजिश रचने वाली बीजेपी को सबक सिखाने का मौका है। हरियाणा के सरकारी विभागों में लगभग 2 लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं। लेकिन बीजेपी उनपर भर्ती नहीं करना चाहती। कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेस ये काम करेगी। साथ ही अग्निवीर योजना को खत्म करके फिर से पक्के फौजी भर्ती किए जाएंगे। Yamunanagar News

    खड़गे ने तथ्य और आंकड़ों के साथ भाजपा सरकार के 10 साल की विफलताओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि 10 साल में मोदी ने झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया। अपने संबोधन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भरोसा दिलाया की हरियाणा से बीजेपी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है। रैली को संबोधित करते हुए चौधरी उदयभान ने कहा कि मोदी देश में रुस और चीन की तरह एकतंत्र और एक पार्टी का राज स्थापित करना चाहते हैं। Yamunanagar News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here