हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Snake News: ज...

    Snake News: जब एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने काट लिया तो…

    Snake

    Palamu Snake News: पलामू। झारखंड के पलामू ज़िले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर पथरा गांव में गुरुवार रात्रि एक दुखद घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य सर्पदंश का शिकार हो गए। इस घटना में दो सगे भाइयों अर्जुन कुमार और देव कुमार- की मृत्यु हो गई, जबकि उनके पिता प्रेम चौरसिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। Snake News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह परिवार गुरुवार की रात घर में सो रहा था, तभी एक विषैले सांप ने तीनों को डंस लिया। पहले उन्हें पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया। किंतु रांची पहुंचने से पहले ही अर्जुन और देव कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रेम चौरसिया का उपचार अब भी जारी है। बताया गया है कि यह परिवार डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया से पारिवारिक संबंध रखता है।

    गुरुवार की रात एक और सर्पदंश की घटना हुई

    इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव, बासडीह में भी गुरुवार की रात एक और सर्पदंश की घटना हुई, जहाँ भिखारी भुइयां और उनकी पत्नी शकुंतला देवी को सांप ने डंस लिया। इलाज के लिए उन्हें भी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां शकुंतला देवी ने दम तोड़ दिया। भिखारी भुइयां की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    मानसून काल में राज्यभर से इस प्रकार की घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। केवल इस वर्ष सर्पदंश से झारखंड में अब तक 15 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बीते 4 जुलाई को गोड्डा ज़िले के सैदपुर गांव में एक जहरीले सांप ने हीरालाल राउत के पुत्र और पुत्री -आदित्य कुमार एवं स्तुति कुमारी- को एक साथ डंस लिया था। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, किंतु तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

    रांची के रिम्स अस्पताल में प्रतिदिन आठ से दस सर्पदंश के मामले सामने आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह के अनुसार, “यदि पीड़ित समय पर अस्पताल पहुंचे, तो एंटीवेनम देकर उनकी जान बचाई जा सकती है। परंतु कई ग्रामीण अभी भी झाड़-फूंक जैसे पारंपरिक तरीकों पर निर्भर रहते हैं, जिससे समय की बर्बादी होती है और जान को खतरा बढ़ जाता है।” Snake News

    Radhika Yadav murder case Update: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्या मामले में आई बड़ी अपडेट!