हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: इस भयानक शीत लहर से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, जानिये…

    Weather Update
    Weather Update: इस भयानक शीत लहर से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, जानिये...

    Weather Update: सच कहूँ/संदीप सिंहमार।नई दिल्ली/हिसार। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में रविवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई मार्गों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को सफर करने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान सड़कों पर वाहन भी धीमे-धीमे चलते नज़र आए। नई दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दृश्यता काफी कम रही। रेलवे अधिकारी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में देरी सुबह से ही जारी है। दिल्ली से चलने वाली कुल 47 ट्रेनें प्रभावित हुर्इं, जिनमें से 41 तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। केआईआर-एएसआर एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और साउथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में बहुत देरी देखी गई। इसके अलावा छह ट्रेनों के शेड्यूल में संशोधन किया गया है।

    शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प ने कर दिया बड़ा ऐलान, मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा

    दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 व 23 जनवरी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में रविवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और राज्यों में कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तन्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। Weather Update

    पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद गुरदासपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम बुलेटिन के मुताबिक चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फरीदाबाद में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 9 डिग्री सेल्सियस और सरसा में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि, दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण आने वाले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 22 और 23 तारीख को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर, उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में घना और बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। ऐसा मौसम जनवरी के अंतिम सप्ताह तक बना रहेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here