हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश कब मिलेगी गर्...

    कब मिलेगी गर्मी से राहत, जानिये, कब पहुंचेगा आपके शहर में मॉनसून

    monsoon-1

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर है। लेकिन आज मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज या कल दिल्ली व हरियाणा में मॉनसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।

    गुजरात के अधिकतर हिस्सों में बारिश व तुफान चलने के आसार है। उधर एमपी के भोपाल में बारिश के आसार है। इसके अलावा चंडीगढ़ में आज बारिश और आंधी चलने का अनुमान है। दिल्ली में कल भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के कल के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके जेनामणि ने कहा कि 30 जून व एक जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्टÑ, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में आज और कल बारिश होने की संभावना है।

    हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत

    मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा, में आज या कल बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। दिल्ली में कल मॉनसून दस्तक देगा व इसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है। हरियाणा के कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here