हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लेकर कहां जान...

    लेकर कहां जाना ये शरीर भी दान है…

    लेकर कहां जाना ये शरीर भी दान है

    गांव गहरी भागी की दूसरी शरीरदानी बनी कुलवंत कौर

    भटिंडा (सच कहूँ/अशोक वर्मा)। डेरा सच्चा सौदा सरसा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बठिंडा जिला के गांव गहरी भागी (ब्लॉक बांडी) के एक डेरा श्रद्धालु की पत्नी के मरणोपरांत उसकी स्वै-इच्छा से उसके परिवारिक सदस्यों ने मृतक देह को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। मृतक देह को ब्लाक बांडी के अलावा विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में साध-संगत, ग्रामीण, रिश्तेदार व शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने पहुंचकर मृतक के निवास स्थान से काफिले के रूप में माता कुलवंत कौर इन्सां अमर रहे के नारों से अंतिम विदाई दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजर सिंह की पत्नी कुलवंत कौर (65) का सुवा देहांत हो गया था, जो पिछले कुछ समय से बीमार थे। देहांत के बाद उसके परिवारिक सदस्यों गुरदित्ता सिंह, अमनदीप कौर, परमजीत कौर,गगनदीप सिंह, रणजीत कौर, सुखविन्द्र सिंह, मनरीत ने मृतक की इच्छा अनुसार शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए आदेश मेडिकल कालेज व अस्पताल भुच्चो मंडी जिला बठिंडा को दान किया। गौरतलब है कि मृतका के परिवारियों सदस्यों के अनुसार माता ने डेरा सच्चा सौदा में मरणोपरांत नेत्र व शरीर दान करने का प्रण लिया था।

    इस मौके स्टेट समिति के 45 मैंबर बलजिन्द्र सिंह इन्सां, शिन्दरपाल इन्सां, ब्लाक की समूह समिति, ब्लॉक भंगीदास,15 मैंबर, 25 मैंबर, सुजान बहनों, विभिन्न गांवों के भंगीदास, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन/भाई व ग्रामीणों के अलावा रिश्तेदार व अन्य साध-संगत उपस्थित थी।