हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    White Hair: ये हैं 3 घरेलू नुस्खें, जिन्हें अपनाकर आप सफेद बालों को जड़ से कर सकते हैं काला

    White Hair
    White Hair: ये हैं 3 घरेलू नुस्खें, जिन्हें अपनाकर आप सफेद बालों को जड़ से कर सकते हैं काला

    white hair solution: एक दौर था, जब बालों में आने वाली सफेदी अनुभव का इशारा करती थी, लेकिन अब खान-पीन के बदलाव और हमारी जीवनशैली में कुछ ऐसा बदलाव आया हैं कि अब बहुत कम उम्र में ही बालों की सफेदी की समस्या देखने को मिल रही है। अब तो कई बच्चों के बाल भी आपको सफेद मिल जाएंगे। ऐसी समस्या में कई लोग सफेद बालों को फिर से काला करने के लिए केमिकल युक्त हेयर-कलर का इस्तेमाल करते हैं, ये हेयर कलर आपके बालों को भले ही कुछ दिनों के लिए काला कर दें, लेकिन इसके हानिकारक लक्षण आपकी आंखों को झेलने पड़ते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से न केवल आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे, बल्कि आपकी आंखें भी बच जाएंगी। दरअसल ये फल हैं आंवला.. जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी बालों से जुड़ी हर परेशानी से निजात पा सकते हैं। White Hair

    Sinking Cities: आने वाले समय में पानी में डूब जाएगें दुनिया के ये शहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    जानकारी के लिए बता दें कि सफेद बालों को काला करने के लिए ऑफिस जाने वाले लोग या तो घर में ही हेयर कलर करते हैं, या पार्लर में जाकर रूट टचअप, ग्लोबल कलर जैसे ट्रीटमेंट लेते हैं। बालों को काला करने वाले बाजार में मिलने वाले रासायनिक पदार्थ व लेप आंखों की रोशनी में कमी या आंखों से संबंधित बीमारियां और स्किन से संबंधी बीमारियों का कारण बनते हैं, लेकिन आंवला प्राकतिक तरीके से आपको इस परेशानी से निजात दिला सकता हैं। ये हैं 3 घरेलू नुस्खें, जिन्हें अपनाकर आप सफेद बालों को जड़ से काला कर सकते हैं। white hair solution at home

    नारियल के तेल में ताजे आंवले काटकर डाल दें, इसे आंच पर तब तक पकाएं जब तक आंवले के टुकड़े जलकर काले न हो जाएं, अब इस तेल को छानकर बोतल में भर लें, और नहाने के बाद बालों को अच्छी तरह से सुखाकर इसे उनकी जड़ों में लगाएं, कुछ ही दिनों में बाल काले होने लग जाएंगे। White Hair

    Right Way to Eat Anjeer: अंजीर कब खाना है फायदेमंद और कब नुकसानदायक? जानें पूरी जानकारी

    नींबू के रस में पिसा हुआ सूखा आंवला मिलाकर बालों पर लेप करने से भी बाल काले हो जाते हैं। लगभग 25 ग्राम आंवला, आदा चम्मच कॉफी व 50 ग्राम मेहंदी के मिश्रण को दूध में भिगोकर बालों में लगाएं, एक घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें, फिर सिर को सादे पानी से धो लें, ऐसा सप्ताह में दो बार करें, इससे पुरा सफेद सिर भी काला हो जाएगा।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई हैं, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डाक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here