हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा नृशंस कृत्य: ...

    नृशंस कृत्य: कस्सी से गदर्न काट कर पत्नी की हत्या

    Sirsa News
    Sirsa News: मृतका का फाइल फोटो तथा घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

    खुद ही पुलिस को दी हत्या की जानकारी

    • शादी को हो चुके हैं 20 साल
    • केस दर्ज, आरोपी काबू, जांच में जुटी पुलिस

    नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों निवासी रोहताश ने अपनी पत्नी की शनिवार अलसुबह हत्या कर दी है। उसने अपनी सोती हुई पत्नी की तेजधार हथियार के वार से गर्दन काट दी। मृतका की पहचान 42 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। सुबह परिजनों को घटना के बारे में पता चला। देखते ही देखते हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो सुमन का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। Sirsa News

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहताश ने कस्सी से एक ही वार में अपनी पत्नी का गला काट दिया था। पुलिस ने कस्सी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा आरोपी को भी पकड़ लिया गया, उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की 20 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे है, जिनमें से एक 19 साल का है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

    हत्या के बाद आरोपी रोहताश ने पुलिस को खुद ही फोन किया और कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, आकर देख लो, लाश घर में पड़ी है। आरोपी रोहताश नाथूसरी चौपटा एरिया में क्रेशर, बजरी की दुकान में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम को वह चौपटा से काम से घर आया था। शनिवार सुबह अचानक घटना का अंजाम दे दिया। हत्या क्यों की गई? पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटा रही है।

    पुलिस के आने पर मिली पड़ोसियों को हत्या की जानकारी | Sirsa News

    ग्रामीणों के अनुसार रोहताश नशे का आदी भी नहीं था और न ही शाम को किसी ने उनके घर से झगड़े की आवाज सुनी। जब सुबह पुलिस पहुंची तो उन्हें हत्या का पता चला। मृतका की डेडबॉडी देखकर सब हैरान रह गए। बताया कि रोहताश ऐसा कर देगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार मृतका सुमन अपने घर के कामकाज के साथ-साथ दुकान भी करती थी। आरोपी रोहताश ने खुद ही पत्नी माया को घर पर किरयाने की दुकान करवाई थी, जिसमें साथ ही मनियारी का सामान रखवाया। ऐसे में दोनों मिलकर घर खर्च चला रहे थे।

    पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी सूचना

    मृतका का मायका सरसा जिले के गांव महमदपुरिया में है। हत्या के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही मकान को लॉक कर दिया है। अब मृतका के परिजनों के आने का इंतजार है। Sirsa News

    नाथूसरी थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि रोहताश ने अपनी ही पत्नी की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस और जमाल चौकी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची थी। मामले में जांच जारी है। अभी मृतक महिला के परिजनों को बुलाया हुआ है।

    यह भी पढ़ें:– YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तानी पुलिस के पूर्व एसआई से ज्योति मल्होत्रा की थी ‘सीधी बातचीत’