हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बुड्ढा खेड़ा ...

    बुड्ढा खेड़ा गांव में पत्नी की गला घोटकर हत्या

    Budha Kheda village sachkahoon

    महिला ने की थी दूसरी शादी

    उकलाना 9 अप्रैल , कुलदीप स्वतंत्र, खंड के गांव बुढ़ाखेड़ा (Budha Kheda Village) में किराए पर रहे रहे एक व्यक्ति ने आधी रात के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की दूसरी शादी हुई थी। उसकी शादी भी लगभग डेढ़ माह पूर्व इस पति के साथ हुई थी । मृत्यु की जानकारी तब मिली जब उसकी बहन द्वारा उसके पास फोन किया गया और फोन रिसीव ना करने की स्थिति में जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके मुंह पर तकिया तथा कंबल ढका हुआ है|

    आवाज लगाने पर जब वह नहीं जागी तब उसने कंबल हटाया तो वह देखा मुंह खून से लथपथ था और कई जगह खून के धब्बे लगे हुए थे। जिस पर तब उसे मालूम हुआ कि उसकी बहन मर चुकी है और उसकी हत्या हो चुकी है क्योंकि मौके पर उसका पति मौजूद नहीं था और वह घर छोड़कर फरार हो चुका था। शव को देख रितु ने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए जिस की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

    जानकारी के अनुसार नारनौंद निवासी नीतू (27) की शादी गांव उगालन के राहुल (30) के साथ लगभग डेढ़ माह पूर्व हुई थी । जहां तक जानकारी मिल पाई है घटना लगभग रात के 12:00 बजे के बाद की बताई जा रही है घटना को जिस समय अंजाम दिया गया । कूलर पंखा की आवाज के कारण किसी भी पड़ोसी को आवाज सुनाई नहीं दी और हत्या कर आरोपी फरार हो गया। जबकि पुलिस प्रातःकाल मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    डीएसपी रोहतास सिहाग टीम के साथ मौके का मुआयना करने पहुंचे

    गांव बुड्‌ढाखेड़ा (Budha Kheda Village) में महिला की हत्या की सूचना पर बरवाला के डीएसपी रोहतास सिहाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति नशेड़ी था और ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या गला घोटकर की थी । हालांकि खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पायेगा कि महिला की हत्या कैसे हुई है। जबकि मौके पर थाना प्रभारी बलवंत सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here