हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दीवाली पर गाय...

    दीवाली पर गाय के गोबर से बने 10 करोड़ दीये जलाएंगे: दुग्गल

    Duggal sachkahoon

    सरसा सांसद सुनीता दुग्गल ने गुरुग्राम में कही यह बात

    • पर्यावरण संरक्षण विभाग की ओर से स्वच्छ भारत विषय पर सेमीनार का आयोजन

    सच कहूँ/संजय मेहरा, गुुरुग्राम। सरसा सुरक्षित सीट से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की दिशा में देश के हर नागरिक को अब जागरुक हो जाना चाहिए। प्रकृति से छेड़खानी का दंश हम सब झेल चुके हैं। हम प्रकृति में सुधार करके हम आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ अच्छा करें, इस पर पहल करनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार दीवाली पर गाय के गोबर से बने 10 करोड़ दीये जलाए जाएंगे। स्वदेशी मंच इसकी तैयारियों में लगा है। यह बात उन्होंने मंगलवार को यहां जीआईए हाउस में आयोजित स्वच्छ भारत व मोदी जी विषय पर सेमीनार में कही।

    यह सेमीनार पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से आयोजित किया गया। सेमीनार में सांसद सुनीता दुग्गल मुख्य अतिथि के अलावा आरएसएस के महानगर संचालक जगदीश ग्रोवर, हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी, शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में पर्यावरण संरक्षण से लेकर अनेक जनहित के कार्यों को गति दी गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बहुत ही गंभीर विषय है और यह सीधे हमारी सेहत से जुड़ा है। पर्यावरण की शुद्धता हमारे सुखी जीवन का माध्यम है।

    उन्होंने कहा कि हम जितने स्वार्थी होते जा रहे हैं, उतने ही विनाश की ओर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक साल में कम से कम पांच पेड़ लगाए। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल के पर्यावरण के प्रति प्रयासों की सराहना करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि लोगों में जागृति बहुत आई है। इस जागृति को मिशन बनाना काम करें और देश को हरा-भरा बनाएं।

    ‘पर्यावरण स्वच्छता हमारी जीवन शैली’

    हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी ने कहा कि त्रेता युग में भी पर्यावरण संरक्षण मुद्दा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए संदेशों को हमें आगे बढ़ाना है। शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर ने कहा कि पर्यावरण स्वच्छता हमारी जीवन शैली है। अब जरूरत है शहर में एक टास्क फोर्स बनाकर गंदगी के स्थलों पर नजर रखने की। शहर को पूरी तरह से गंदगी मुक्त बनाने के लिए यह जरूरी है। अगर इंदोर शहर स्वच्छ हो सकता है तो गुरुग्राम क्यों नहीं। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली बना है। उन्होंने कहा कि अब हम अभी पर्यावरण को नहीं बचाते हैं तो अपनी पीढ़ियोंं के गुनहगार होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।