हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Winter Season...

    Winter Season Home Remedy: ठंड के मौसम में इन 4 पेय पदार्थों का करें सेवन, शरीर को मिलेगी गरमाहट

    Winter Season Home Remedy
    Winter Season Home Remedy: ठंड के मौसम में इन 4 पेय पदार्थों का करें सेवन, शरीर को मिलेगी गरमाहट

    Winter Season Home Remedy: गर्मी का मौसम समाप्त हो गया है और सर्दी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक वायरल संक्रमण व सर्दी जुकाम होने की आंशका बढ़ जाती है। इनके बचाव के लिए आप अपनी डाइट में ऐसे पेय पदार्थों को शामिल करें, जिनके सेवन से शरीर को गरमाहट मिल सके। आइये आज हम आपको सर्दी में गर्म रहने के लिए 4 स्वास्थ्यवर्धक पेय बताते हैं।

    हर्बल चाय: हर्बल चाय बनाने के लिए जड़ी बूटियों, फलों बीजों आदि का प्रयोग किया जाता है इसे बनाने का तरीका चाय की तरह ही होता है। पेपरमिंट चाय, अदरक चाय, कैमोमाइल चाय, तुलसी की चाय आदि सभी हर्बल चाय हैं जो सर्दी के मौसम में शरीर को गरमाहट देती है। क्योंकि इनमें विटामिन, एंटी-आॅक्सीडेंट, खनिज की भरपूर मात्रा होती है। यह आपकी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है व मौसमी बिमारियों से बचाव करने में मदद करता है। Winter Season Home Remedy

    Health Tips: ना करें दर्द-सूजन को नजरअंदाज, हो सकता है गठिया रोग का आगाज!

    हल्दी का दूध: हल्दी का दूध डायबिटीज मरीजों, हृदय स्वास्थ्य, हड्डियों को मजबूत बनाने व त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह एंटी-आॅक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है। जो कि रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होता है।

    Winter Season Home Remedy
    Winter Season Home Remedy: ठंड के मौसम में इन 4 पेय पदार्थों का करें सेवन, शरीर को मिलेगी गरमाहट

    गर्म नींबू पानी: नींबू में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होता है। यह पेय विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने व आॅक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाली सूजन को कम करने में सहायता करता है। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 गिलास गर्म पानी में नींबू का रस व थोड़ा सा शहद मिलाये फिर इसका सेवन करें। सर्दी में मौसमी बीमारियों से बचाव व शरीर को गर्मरखने के लिए इस पेय का सेवन कर सकते हैं।

    Amla Side Effects: आंवला फायदेमंद लेकिन खतरनाक भी, जानिए कैसे?

    बादाम का दूध: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बादाम का दूध बहुत अच्छा होता है। बादाम का दूध आपके रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसमें मौजूद विटामिन डी व ई, पोटेशियम, मैग्नीशियम व अन्य पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं बादाम के दूध में एंटी-आॅक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

    नोट: लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here