Amla Side Effects: आंवला फायदेमंद लेकिन खतरनाक भी, जानिए कैसे?

Amla Side Effects
Amla Side Effects: आंवला फायदेमंद लेकिन खतरनाक भी, जानिए कैसे?

Amla Side Effects: वैसे तो आंवला सर्वगुण संप्पन होता है, इसे सेहत के लिए वरदान माना जाता है। जो भी इसका सेवन करता है वह विभिन्न प्रकार के फायदे प्राप्त कर सकता है। आंवले में एंटीआॅक्सीडेंट्स और विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व विद्यमान होते हैं। लेकिन कुछ हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आंवले के फायदों के साथ साथ कई बार नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। क्योंकि आंवला खाने से कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहे होंगे कि आंवला को सर्व गुणकारी है तो फिर इसके क्या नुकसान हो सकते हैं? आज इस लेख में माध्यम से हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं कि आंवला खाने के क्या-क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं:-

Winter Skincare Tips: सर्दियों में आजमाएं ये घरेलू तरीके, खिल उठेगी रूखी त्वचा

Amla Side Effects
Amla Side Effects: आंवला फायदेमंद लेकिन खतरनाक भी, जानिए कैसे?

पहले जानते हैं आंवलें के फायदे | Amla Side Effects

गुणों से भरपूर आंवला में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह एंटीआॅक्सीडेंट्स युक्त होता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। अगर सुबह सवेरे खाली पेट एक आंवला खा लिया जाए तो आपकी सेहत को विभिन्न लाभ प्राप्त हो सकते हैं। एंटीआॅक्सीडेंट से भरपूर आंवला तनाव एवं सूजन कम करके पुरानी बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

Mooli Paratha Recipe: बहुत खाए होंगे आपने पराठे, ऐसा पराठा खाया हो तो बताना! जानें रोचक रेसिपी!

बालों के लिए बहुत गुणकारी

आंवले का सेवन बालों के लिए तो बहुत गुणकारी माना जाता है। आंवले का ज्यादातर इस्तेमाल हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट में किया जाता है। इससे बालों की ग्रोथ बहुत अधिक होती है और बाल मजबूत होते हैं इतना ही नहीं इसके सेवन से रूसी भी कम होती है।

त्वचा संबंधी समस्या में लाभकारी

आंवले का सेवन आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कोलेजन उत्पादन बढ़ता है, यह झुर्रियों को करने के साथ मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। ज्यादा एक्सपर्ट्स त्वचा संबंधी रोगों के लिए आंवले के सेवन की सलाह देते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक

जो भी व्यक्ति अपनी पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहता है उसे आंवले का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि पाचन के लिए आंवला बेहतर माना जाता है। कब्ज के साथ साथ यह पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार सिद्ध होता है। आंवले में हाई फाइबर होने के कारण यह हेल्दी आंत बैक्टीरिया को भी बढ़ाने का काम करता है।
शोधकर्ताओं ने यह बताया है कि आंवला दिल के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आंवला कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। इतना ही नहीं आंवला ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर डायबिटीज में फायदा पहुंचा सकता है।

ये तो जानें, आपने आंवले के फायदे! अब जानते हैं… आंवले के नुकसान

वैसे तो आंवला बहुत गुणकारी माना जाता है और यह होता भी है बहुत ही ज्यादा गुणकारी लेकिन दूसरी तरफ अगर आप आंवले का सेवन ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है। दस्त लग सकते हैं इतना ही नहीं पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी हो सकती हैं। ये तो आपको पता ही लग चुका होगा कि आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे यह अम्लीय होता है। यह एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्रिक अल्सर या संवेदनशील पेट वालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आंवले में आॅक्सलेट भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी स्टोर बना सकता है। आंवला कुछ लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता वहीं कुछ लोगों में आंवले के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है, यह उनकी तासीर के ऊपर निर्भर करता है। आंवला खाने से उन्हें खुजली, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, जिन्हें इस प्रकार की समस्याएं होती हैं उन्हें आंवले का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए।

नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।