हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 5 ग्राम हेरोइ...

    5 ग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

    Sonipat News
    (सांकेतिक फोटो)

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर के थाना सिटी वन पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को 5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी बहन को भी इस मामले में नामजद करते हुए दोनों बहनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Abohar News

    जांच अधिकारी एसआई हंसराज ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस इंदिरा नगरी स्टेडियम के गेट के निकट पहुंची तो वहां एक महिला किसी का इंतजार कर रही थी, जो पुलिस को देखकर घबरा गई और भागने लगी। महिला सिपाही सुनीता रानी की मदद से उक्त महिला का पीछा किया गया। भागते समय महिला ने अपनी चुनरी से कोई चीज खोलकर नीचे फैंक दी। Abohar News

    पुलिस द्वारा पीछाकर उसे काबू किया और नाम पता पूछा तो उक्त महिला ने अपना नाम शरनदीप कौर पत्नी तालब अली वासी इंदिरा नगरी बताया। महिला सिपाही सुनीता रानी की मदद से फैंके गए मोमी लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने शरनदीप कौर को हिरासत में लेते हुए उसकी निशानदेही पर ही इंदिरा नगरी गली नं 2 निवासी उसकी बहन राजपाल कौर पत्नी राजकुमार को भी नामजद कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– मानसिक परेशान व्यक्ति ने घर में लगाई आग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here