हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश महिला ने अपने...

    महिला ने अपने बच्चे को सियार के हमले से बचाया, बच्चा अस्पताल में भर्ती

    Woman saves her child from jackal attack sachkahoon

    शिवपुरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के ठाकुरपुरा रिहायशी क्षेत्र में एक सियार ने एक बच्चे पर हमला कर दिया, जिसे उसकी मां ने बचाया है। बच्चे को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ठाकुरपुरा क्षेत्र के निवासियों के अनुसार उनकी बस्ती माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी की सीमा से लगी हुई है, जहां कभी-कभी वन्य प्राणी आ जाते हैं। कल दोपहर 8 साल का बालक आदित्य अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी उस पर एक सियार ने हमला कर दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां घर के बाहर निकली, जब उसने देखा कि बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया है, तो उस महिला ने पत्थर फेंक फेंक कर सियार को भगाया। उसके बाद बच्चे को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here