हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में मह...

    पानीपत में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज पर्व

    Teej Festival

    मेयर अवनीत कौर दामण पहन नाची और कमिश्नर मोनिका सिंह ने गाए हरयाणवी गीत

    (Teej Festival)

    • महिलाओं की अलग-अलग आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

    सच कहूँ/सन्नी कथूरिया।
    पानीपत। नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने तीज की पूर्व संध्या पर तीज उत्सव का आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि मेयर अवनीत कौर व जॉइंट कमिश्नर इनकम टैक्स मोनिका सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य कॉलेज की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर अंजू ने की। समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में खासकर उत्तर भारत में ‘हरियाली तीज’ का त्योहार मनाया जाता है। यह स्त्रियों का त्योहार है, इस दौरान वे सुख-शांति के लिए मंगलकामनाएं करती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तीज क्वीन रजनी, बेंगल क्वीन पूनम मेहदी क्वीन काजल फैसन क्वीन रजनी मनुजा बिंदी क्वीन सरला, सावन क्वीन प्रियंका रही इनको सभी को सम्मानित किया गया।

    लाजवाब नृत्य प्रस्तुतियों ने जीता दिल

    इनरव्हील क्लब द्वारा तीज का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। क्लब की सक्रिय कार्यकर्ता नोनिका नंदा व पूनम दत्ता ने मंच संचालिका के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार बच्चियों ने चक दे इंडिया गाने पर लाजवाब नृत्य प्रस्तुति दी। निवर्तमान प्रधान मंजरी गोयल, सोनू सिंगला, रेणु, सीमा बजाज, सीमा अग्रवाल, स्वाति ने भी मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा। वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं ने तंबोला , टिट-बिट आदि खेलों में अपनी प्रतिभागिता दी।

    तीज हरियाली का प्रतिक: काजल गोस्वामी

    भाजपा महिला मोर्चा ने भी तीज पर्व मनाया। मोर्चा की जिलाध्यक्षा काजल गोस्वामी ने कहा कि तीज का त्यौहार पर्यावरण से भी जुड़ा है क्योंकि सावन माह में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। इन्सान, पक्षी, जानवर, सबका मन उमंग से भरपुर होता है। आज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर बागों में झूले डाल झूला झुलती हैं। इस अवसर पर माधवी वर्मा, इन्दु कुकरेजा, रेणू धीमान, उर्वशी गोयल, कोमल, सीमा अग्रवाल दीपा, वीना शर्मा सहित अन्य मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।