हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश महिला ने बेटे...

    महिला ने बेटे के साथ की आत्महत्या

    Kota Suicide News
    सांकेतिक फोटो

    गिरिडीह 07 मार्च (एजेंसी)

    झारखंड के गिरिडीह जिले में पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो गांव के एक मकान में महिला ने अपने पांच साल के बेटे के साथ गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इसी गांव का रहने वाला आशीष मुर्मू कल मजदूरी करने गया था। रात को काम कर के लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से देखा तो उसकी पत्नी बेहुला सोरेन (27) और बेटा आदित्य (05) फंदे से लटक रहे थे।सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतका के पति आशीष से पूछताछ कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।