हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 30 ग्राम चिट्...

    30 ग्राम चिट्टा सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, दो खरीददार युवक भी धरे

    Arrested

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जवाहरनगर थाना क्षेत्र में मीरा चौक पुलिस चौकी से कुछ ही फर्लांग की दूरी पर अशोकनगर के छजगिरिया मोहल्ला की एक महिला तस्कर 30 ग्राम चिट्टा सहित पकड़ी गईं। उससे चिट्टा खरीदने आए दो युवकों को भी पुलिस ने दबोच लिया। जवाहरनगर थाना प्रभारी विश्वजीतसिंह ने बताया कि कल देर रात को छजगिरिया मोहल्ला के नजदीक पुरानी शुगर मिल क्षेत्र में बिंदिया उर्फ भिंडी(33) पत्नी बलदेवसिंह छजगिरिया को काबू किया गया,जिसके कब्जे से 29.85 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

    बिंदिया से नशीला पदार्थ खरीदने आए प्रवीण सोनी (29) पुत्र जगदीशलाल सोनी निवासी गली नंबर 7 सेतिया कॉलोनी श्रीगंगानगर और प्रियाकांत जाट (22) पुत्र जसपाल निवासी चक 9-टीकेडब्ल्यू खिचड़ांवाली थाना लालगढ़ जाटान श्रीगंगानगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बिंदिया पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।कल रात तीनों को एक साथ काबू किया गया। इन पर दर्ज किए गए एनडीपीएस एक्ट के मामले की आगे जांच सदर थाना अंतर्गत रीको पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवंत को सौंपी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज अदालत में पेश करने पर तीनों का रिमांड मिला है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।