हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हनुमानगढ़ की इ...

    हनुमानगढ़ की इस टूटी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

    Hanumangarh News
    हनुमानगढ़ की इस टूटी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

    करणी चौक के आसपास सड़कों की बिगड़ी गत से हो रही थी परेशानी

    हनुमानगढ़। जंक्शन में करणी चौक के नजदीक लम्बे समय से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य नगर परिषद की ओर से शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। करणी चौक के नजदीक की सड़क क्षतिग्रस्त हालत में होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने नगर परिषद का ध्यान इस तरफ आकर्षित करवाते हुए सेक्टर छह स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित शहरी सेवा शिविर में नगर परिषद आयुक्त के नाम अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। Hanumangarh News

    इसके बाद नगर परिषद अधिकारी चेते और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने बताया कि करणी चौक के पास से सिविल लाइंस को जाने का मुख्य मार्ग है। करणी चौक के पास ही न्यायिक अधिकारियों के आवास भी हैं। सिविल लाइंस में जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर, न्यायिक अधिकारी और विधायक के आवास भी हैं। मानसून के दौरान करणी चौक के आसपास जगह-जगह डामर की सड़क की कंक्रीट निकलने से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी।

    यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर आवागमन करते हैं। बारिश के समय जल भराव के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल चुके हैं और छुटपुट हादसे भी हो चुके हैं। भविष्य में बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ था। इसके मद्देनजर यह समस्या नगर परिषद अधिकारियों के समक्ष रखी। इन टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू होने से राहगीरों को हो रही समस्या से निजात मिलेगी। Hanumangarh News