हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विधानसभा चुना...

    विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: रिजवी

    Kairana News
    Kairana News : विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: रिजवी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: शनिवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद एडवोकेट के मोहल्ला बिसातयान स्थित आवास पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष/चेयरमैन मंडल सहारनपुर सैय्यद वसी अहमद रिजवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता नदीम अहमद एडवोकेट तथा संचालन चौधरी इंतजार अहमद बागबान ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष/चेयरमैन मंडल सहारनपुर ने संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज करते हुए लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया। Kairana News

    उन्होंने इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी चौधरी इकरा हसन को कैराना सीट से जिताकर लोकसभा भेजने के लिए अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं ज्ञापित की। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जीजान से जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुनव्वर, शाहवेज व डॉ. नदीम ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की, जिनका पुष्प मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। समीक्षा बैठक में मशकूर बीडीसी, खालिद, राशिद, इंतज़ार, फजल, महीपाल, हंसराज, नरेश, आसिफ, अकबर, इदरीश, यामीन, बशीर, फरजंद, इनाम, मुनव्वर, इसराइल, सादिक, फाजिल, आरिफ, जबरदीन आदि उपस्थित रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Suicide : रोहिड़ांवाली में अध्यापक ने किया सुसाइड, महिला को ठहराया मौत का जिम्मेदार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here