हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बडौत में अनेक...

    बडौत में अनेक स्थाओ पर सांसद सहित कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम

    Baraut News
    बडौत में अनेक स्थाओ पर सांसद सहित कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम

    बड़ौत (सन्दीप दहिया)। क्षेत्र के गांव बासौली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद डॉ सत्यपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बूथ नंबर 156 पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 105 वें संस्करण को सूना। Baraut News

    मन की बात कार्यक्रम के बाद सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हर मन की बात में देशवासियों को एक नई प्रेरणा और ऊर्जा देने का काम किया है। इस दौरान मेरठ-बागपत जिला सहकारी बैंक के उपसभापति सुरेन्द्र तोमर, ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार, पूर्व प्रधान कुलदीप तोमर, सोनवीर, जसवंत, रविंद्र, प्रमोद तोमर, बावली कुलदीप, सुनील गुप्ता, जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। Baraut News

    बड़ौत नगर में जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बूथ नंबर 151 पर मन की बात कार्यक्रम को सूना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने का आयोजन पूरे जिले में किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम और उनके दिए गए उद्बोधन से हमें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। Baraut News

    वहीं नगर के कुन्दन पुरी में भाजपा नेता शरद जैन के कार्यालय पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से सुना। जिला उपाध्यक्ष व मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश जैन ने इस दौरान बताया कि जनपद के संगठनात्मक 12 मंडलों के बूथ व सेक्टरों पर मन की बात कार्यक्रम को सूना गया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, डॉ सतेन्द्र प्रजापति, सुखमालचंद जैन, सभासद योगेश तोमर, अरविंद शर्मा, सत्यम जैन, राजकुमार जैन, उचित जैन, संजय कुमार, मनोज जैन आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बोबील चौधरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने भी पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सूना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए धन्यवाद दिया। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– जिला मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर जताया आक्रोश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here