हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना में ...

    लुधियाना में जब मंगेतर को ला रहे युवक की XUV गाड़ी पुल से 40 फीट नीचे जा गिरी…

    दोनों की दो दिन बाद होने वाली है शादी, तीन लोग जख्मी

    लुधियाना।(सच कहूँ न्यूज) मंगलवार सुबह जिला (Ludhiana News) में लाडोवाल पुल से एक XUV कार तब 40 फीट नीचे जा गिरी जब एक युवक अपनी मंगेतर को एयरपोर्ट से लेकर वापिस घर आ रहा था। हादसा पुल की टूटी रेलिंग के कारण हुआ। बता दें कि कार में 3 लोग सवार थे, जिन्हें चोटें लगी हैं। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची थाना लाडोवाल पुलिस ने एनएचएआई को भी सूचित किया है।

    यह भी पढ़ें:– Breaking News:- बाल-बाल बचे हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    आगे आॅटो आने से संतुलन बिगड़ने पर हुआ हादसा | Ludhiana News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस नाम युवक विदेश से आई अपनी मंगेतर को आज दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर वापस घर आ रहा था कि अचानक कार के आगे आॅटो आ गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण कार कच्ची रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 3 से 4 बार पलटियां खाते हुए पुल से उतरकर नीचे सड़क पर जा गिरी।

    प्रिंस के दोस्त राजवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हादसे में घायल प्रिंस की 2 दिन बाद दसूहा में शादी है। राजवीर ने बताया कि गाड़ी के पुल से नीचे गिरने के साथ ही गाड़ी में सवार लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया, जिनका शोर सुनकर राहगीर वहां पहुंचे और उनकी मदद की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here