हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश याद-ए-मुर्शीद...

    याद-ए-मुर्शीद फ्री आई कैंप पर पूज्य गुरु जी के स्पेशल वचन, जल्दी पढें…

    Saint Dr MSG
    Saint Dr MSG: दीनता-नम्रता के धारणी बनो: पूज्य गुरु जी

    सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने याद-ए-मुर्शीद फ्री आई कैंप पर सेवादारों  को वचन किए हैं। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि जैसे आपको मालूम है कि ये महीना सेवा का महीना है। तो जैसे ही आपरेशन होंगे आंखों के, जो भी साध-संगत गरीबों के बुजुर्गों के आॅप्रेशन करवाने के लिए उनको लेकर आते हैं, परिवार का एक सदस्य साथ हो, आप यहां सेवा करे तो इसकी बहुत बेहद ज्यादा खुशियां मालिक आपको बख्शेंगा। हर बार जो भी सेवादार ऐसी सेवा करते हैं मालिक बेइंतहा खुशियां बख्शते हैं। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि जो भी गरीब, बुजुर्ग या जैसा भी कोई जरूरतमंद है उसको जरूरत है कि आंखों का आॅप्रेशन करवाना है उन्होंने, स्पेशलिस्ट डॉक्टर आ चुके हैं, तो साध-संगत जी आप ज्यादा से ज्यादा उन गरीबों को बेसहारों का सहारा बनिये ताकि मालिक आपको बेहद खुशियां बख्शे जी।

    आइयें देखते हैं कैंप के पहले दिन की झलकियां….

    छाया – सुशील कुमार

             

    हजारों लोगों को मिली नई रोशनी | Free Eye Checkup

    वर्ष आप्रेशन
    1992 485
    1993 590
    1994 720
    1995 840
    1996 925
    1997 960
    1998 1050
    1999 983
    2000 1085
    2001 1078
    2002 646
    2003 665
    2004 1038
    2005 1002
    2006 753
    2007 720
    2008 1136
    2009 1663
    2010 1881
    2011 1671
    2012 1515
    2013 2378
    2014 1174
    2015 996
    2016 800
    2017 140
    2018 132
    2019 267
    2020 118
    2021 287

    30 वर्षाें सें बांट रहे फ्री उजियारा | Free Eye Checkup

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा वर्ष 1992 मेें फ्री आईकंैप की शरूुआत की गई। दरअसल पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में नेत्र रोगों से पीड़ित लोगों को एक सौगात देते हुए याद-ए-मुर्शिद फ्री आई चेकअप कैंप का आगाज किया था। अब तक 30 चेकअप कैंप आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 29 हजार के करीब लोगों को आॅप्रेशन के द्वारा नई रोशनी दी जा चुकी है। जांच शिविर के दौरान मरीजों की नेत्र जांच करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक व आॅप्रेशन के बाद शाह सतनाम जी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पीटल के वार्ड में दाखिल मरीजों की सेवा करते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार। आंखों के आॅप्रेशन करवाने के बाद सकुशल पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए बुजुर्गवार।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here