याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज 31वां फ्री नेत्र जांच शिविर 12 से

Yaad-e-Murshid

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूज्य परमपिता शाह सतनाम (Free Eye Checkup) जी महाराज की पवित्र याद में 31वां ‘याद-ए-मुर्शिद’ (Yaad-e-Murshid) परमपिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप’ 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह कैंप 12 दिसंबर से शाह सतनाम जी धाम में शुरू होगा। कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आँखों की जांच की जाएगी और फ्री में दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त चश्में भी फ्री में दिए जाएंगे। चयनित मरीजों के लैंस वाले आॅपरेशन, शाह सतनाम जी स्पेशिलिटी अस्पताल के अत्याधुनिक आॅपरेशन थियेटर में नि:शुल्क किए जाएंगे। कैंप की पर्चियां शाह सतनाम जी धाम स्थित डिस्पेंसरी में 10 दिसंबर से बननी शुरू हो जाएंगी। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच शाह सतनाम जी धाम में शेड के नीचे 12 दिसंबर से शुरू होगी। सभी मरीजां ने अपने साथ दो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड लेकर आना है। इसके साथ ही मरीज अपने साथ एक वारिस भी साथ लेकर जरूर आएं। डॉक्टर द्वारा बताए गए परहेज व हिदायतों का अच्छी तरह से पालन करें। फ्री नेत्र जांच शिविर संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 01666-260223, -74960-43889, 74970-43889 पर संपर्क कर सकते हैं।

हजारों लोगों को मिली नई रोशनी | Free Eye Checkup

वर्ष आप्रेशन
1992 485
1993 590
1994 720
1995 840
1996 925
1997 960
1998 1050
1999 983
2000 1085
2001 1078
2002 646
2003 665
2004 1038
2005 1002
2006 753
2007 720
2008 1136
2009 1663
2010 1881
2011 1671
2012 1515
2013 2378
2014 1174
2015 996
2016 800
2017 140
2018 132
2019 267
2020 118
2021 287

30 वर्षाें सें बांट रहे फ्री उजियारा | Free Eye Checkup

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा वर्ष 1992 मेें फ्री आईकंैप की शरूुआत की गई। दरअसल पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में नेत्र रोगों से पीड़ित लोगों को एक सौगात देते हुए याद-ए-मुर्शिद फ्री आई चेकअप कैंप का आगाज किया था। अब तक 30 चेकअप कैंप आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 29 हजार के करीब लोगों को आॅप्रेशन के द्वारा नई रोशनी दी जा चुकी है। जांच शिविर के दौरान मरीजों की नेत्र जांच करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक व आॅप्रेशन के बाद शाह सतनाम जी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पीटल के वार्ड में दाखिल मरीजों की सेवा करते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार। आंखों के आॅप्रेशन करवाने के बाद सकुशल पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए बुजुर्गवार।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।