हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश सीजन की पहली ...

    सीजन की पहली धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Foog News

    सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा
    अबोहर। अबोहर सीजन की पहली धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सोमवार सुबह धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे के करीब कोहरा छटने के बाद यातायात सुचारु हो सका। वहीं धुंध को गेंहू की खेती के लिए लाभदायक माना जा रहा है। घने कोहरे की धुंध में पांच कदम का भी दिखाई देना मुश्किल हो गया था। वहीं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक को जाने वाले लोगों पर ठंड का असर दिखाई दिया। हालांकि सुबह की ताजा आक्सीजन लेने को निकलने वाले लोगों की संख्या भी अब ठंड के कारण काफी कम दिखाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here