हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल यशस्विनी ने ज...

    यशस्विनी ने जीता आईएसएसएफ विश्व कप में पहला स्वर्ण

    Yashaswini Singh Deswal

    नई दिल्ली (एजेंसी)। यशस्विनी देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को यहां डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) शूटिंग विश्व कप में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्द्धा जीतकर पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। जबकि उनकी हमवतन मनू भाकर ने रजत और बेलारूस की विक्टोरिया चाईखा ने कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने इसके अलावा तीन और पदक जीते जिसमें दिव्यांशु सिंह पंवार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य और सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में क्रमश: रजत और कांस्य जीता है। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में यशस्विनी ने क्वालिफाइंग किया बल्कि टॉप पर रही।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।