Almond: बचपन से ही बादाम के फायदे तो सुने होंगे, अब जान लें इसके नुकसान, कब्ज से परेशान लोग जरूर पढें

Almond
Almond: बचपन से ही बादाम के फायदे तो सुने होंगे, अब जान लें इसके नुकसान, कब्ज से परेशान लोग जरूर पढें

Almond: अपने बुजुर्गों के जमाने से आपने आजतक बादाम खाने के अनगिनत फायदे ही सुने होंगे, दिमाग को तेज करने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने तक की जिम्मेदारी बादाम ने ले रखी है। बादाम को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर समेत तमाम तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। Almond

बादाम का रोजाना सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी बादाम मददगार साबित हुए हैं। इसके अलावा वजन कम करने, बीपी कंट्रोल करने, कैंसर से बचाव और बाल त्वचा को बेहतर बनाने में भी बादाम मदद करता है। हालांकि बादाम के सिर्फ फायदे ही नहीं, बल्कि इसके नुकसान भी हैं। कई बार बादाम का ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो जाता है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताएंगे कि बादाम खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं:-

Almond
Almond: बचपन से ही बादाम के फायदे तो सुने होंगे, अब जान लें इसके नुकसान, कब्ज से परेशान लोग जरूर पढें

क्या है बादाम से नुकसान?

पथरी है तो बादाम न खाएं: ऐसे लोग जिनकी किडनी में स्टोन है, उन्हें बादाम खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल बादाम में आॅक्सालेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से पथरी वालों को गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिए जिन लोगों की किडनी में पथरी है तो वह बादाम से दूरी बनाकर रखें।

Clove Benefits For Hair: बालों की इन समस्याओं से है परेशान, तो करें इस तेल का इस्तेमाल और पाएं खुबसूरत बाल

मोटापा बढ़ सकता है: बादाम में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से पेट में भारीपन यानी ब्लोटिंग हो सकती है। दस्त और पेट दर्द की समस्या भी आपको हो सकती है। ऐसे में ज्यादा बादाम खाने से बचना चाहिए वरना आपको बहुत दिक्कतें हो सकती हंै।

ओरल हेल्थ पर पड़ता है असर: बादाम का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा बादाम खाने से ओरल एलर्जी, गले की खराश और होंठों की सूजन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके कई और साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकतें हैं।

Spices For Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल नहीं हो रहा कंट्रोल तो डाइट में शामिल कर लें रसोई में रखे ये मसाले, मिलेगा फायदा

पोषक तत्वों का अवशोषण स्लो हो सकता है: बादाम में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर को आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों को अवशोषित करने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए बादाम को लिमिट में ही सेवन करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

कब्ज: अगर आपको पेट में जलन या तेजाब बनने की शिकायत है, तो बादाम का सेवन कम कर दें क्योंकि इससे आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे कई और परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए एक्सपर्ट भी बादाम का कम सेवन करने को कहते हैं।

नोट : लेख में बताई गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है इसे किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं माना जा सकता। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर या एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें।