हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home अन्य खबरें अनूपगढ़ में यु...

    अनूपगढ़ में युवा दंपति हेरोइन सहित गिरफ्तार

    हेरोइन सप्लाई करने वाले की तलाश

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। अनूपगढ़ में पुलिस ने कल देर रात एक दंपति को अवैध रूप से हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर अनूपसिंह द्वारा कल देर रात को अनूपगढ़ में बिजली घर के पास की गई कार्रवाई में जसवीरसिंह (22) निवासी वार्ड नंबर 3 पन्नीवाला, जिला हनुमानगढ़ और उसकी पत्नी गुरमीत कौर (21) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 9 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह दंपति नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र का निवासी है, जो फिलहाल बिजली घर के पास किराए के एक मकान में रह रहा है। पूछताछ करने पर दंपती ने बताया कि वे 14 एसजेएम निवासी सोनूसिंह मजहबी सिख से 10 ग्राम हेरोइन खरीद कर लाए थे। थाना अधिकारी के अनुसार यह दंपति खुद नशा करने का आदी है।

    साथ में नशा करने वाले दूसरे ने नशेड़ियों को अवैध रूप से हेरोइन बेचता भी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच रावला थाना प्रभारी सीआई आलोकसिंह कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आज अदालत में पेश करने पर गुरमीतकौर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जसवीर सिंह का पूछताछ के लिए रिमांड मिला है। पुलिस हेरोइन सप्लाई करने वाले सोनू सिंह की तलाश कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here