हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पुरानी रंजिश ...

    पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय पंजपीर नगर (Panj Peer Nagar) निवासी एक युवक को बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर लहुलुहान कर दिया जिसे उसकी मां ने ही सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। उपचाराधीन बॉबी पुत्र सतीश आयु करीब 17 साल की मां ने बताया कि करीब चार माह पहले उसके बेटे का नहर में नहाने को लेकर सीडफार्म निवासी किसी युवक से झगड़ा हुआ था। Abohar News

    इसी रंजिश के चलते गत देर सायं जब उसका बेटा मोहल्ले में ही जा रहा था तो उक्त युवक अपने दर्जनभर साथियों सहित तेजधार हथियार लेकर आया और उसके बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया और शोर शराबा होते ही उक्त युवक वहां से भाग गए। घटना का पता चलने पर उसने अपने बेटे को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों के अनुसार उसके सिर पर छह टांके आए हैं और शरीर के अन्य जगह पर भी गहरे जख्म है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– करंट लगने से बस चालक की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here