खाना खाने के बाद चार लोगों की हालत बिगड़ी, खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका!

Hisar News
3 महीने के मासूम सहित माँ की मौत, दो गंभीर

3 महीने के मासूम सहित माँ की मौत, दो गंभीर | Hisar News

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हिसार (Hisar) के अनाज मंडी में देर रात खाना खाने के बाद एक मासूम सहित चार लोगों की हालात खराब हो गई। जिनमें से महिला आंचल व उसके तीन माह के बेटे सूरज की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों को मकान मालिक ने महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां आंचल व उसके दो माह की बेटे सूरज की मौत हो गई। आंचल की मां व उसके साथ रहने वाले संसार को महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के लिए रेफर किया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। Hisar News

संसार अनाज मंडी में ही संतोष के साथ रहता था, लेकिन वह उसका पति नहीं है। खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने का यह मामला पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है। सूचना मिलने के बाद अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना कर आंचल वउसके मासूम बेटे सूरज के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की सभी प्रकार के एंगल से जांच कर रही है। क्योंकि आंचल, की मां संतोष व संसार बेशक खुद अपनी मर्जी से खाने के साथ या पहले जहरीला पदार्थ निगला हो, लेकिन तीन माह का मासूम कभी भी अपने आप ऐसा कदम नहीं उठा सकता। इतना ही नहीं तीन माह का बच्चा खाना भी नहीं खा सकता। दरअसल आंचल शादीशुदा थी। Hisar News

उसकी शादी नरवाना के समीपवर्ती गांव कलोदा में हुई थी। वह अपने पति धर्मवीर को शहर में रहने के लिए दबाव बना रही थी। इसी वजह से 3 महीने से भी अधिक समय से वह अपने घर हिसार अनाज मंडी में अपनी मां के साथ रह रही थी। देर रात जब आंचल, आंचल की मां व उसके दोस्त सहित मासूम बेटे की तबीयत बिगड़ने का पता चला तो मकान मालिक ने ही चारों को उपचार के लिए शहर के महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। लेकिन यहां मासूम सूरज व आँचल की मौत हो गई। जबकि आँचल की मां व संसार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

पुलिस के संज्ञान में यह मामला आने के बाद आँचल के ससुरालजनों को इस घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद आंचल का पति धर्मवीर अपने परिजनों के साथ महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में आ गया। धर्मवीर ने बताया कि आंचल उसे पर घर जमाई रहने के लिए दबाव बना रही थी। वह उसे बार-बार मना कर रहा था। इसी के चलते बेटे के जन्म के तीसरे दिन ही आँचल की मां उसे अपने घर हिसार ले आई थी। तब से लेकर वह अपनी मां के साथ हिसार ही रह रही थी। उसने बताया कि हिसार आने के बाद आंचल व उसकी मां कभी भी उसे बात भी नहीं करती थी। धर्मवीर को पत्नी आँचल व उसके बेटे की मौत के बारे में जानकारी सुबह दी गई थी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– Kalraj Mishra: संविधान की मौलिक दृष्टि का प्रसार करने के लिए किया कार्य