हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 50 फीट उंचे ओ...

    50 फीट उंचे ओवरब्रिज से कूदा युवक, हालत गंभीर

    Abohar News
    50 फीट उंचे ओवरब्रिज से कूदा युवक, हालत गंभीर

    देनदारी से था परेशान, पुलिस कर रही मामले की जांच | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर-कंधवाला बाइपास पर स्थित ओवरब्रिज (Overbridge) से रविवार दोपहर एक युवक नीचे ने छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मामला का पता चलते ही सिटी नंबर 2 के प्रभारी चंद्रशेखर व डीएसपी अरुण मुंडन मौके पर पहुंचे व घायल युवक को यहां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया व परिजन उसे श्रीगंगानगर ले गए है। Abohar News

    एसएचओ चंद्रशेखर ने युवक की पहचान चिमन लाल पुत्र बाबू राम निवासी गली नंबर 12-13 नई आबादी निवासी के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से यह बात सामने आई है कि उक्त युवक ने ओवरब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उधर, युवक के भाई ने बताया कि चिमन ने कुछ लोगों के पैसे देने है जिस कारण वह उसे परेशान करने लगे थे जिस कारण चिमन ने यह कदम उठाया। युवक विवाहित है व उसके एक वर्ष का बेटा है। एसएचओ चंंद्रशेखर ने बताया कि घायल चिमन के बयान लेकर बनती कारवाई अमल में लाई जाएगी। बताते है कि उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– जबरन शराब पिलाकर 2 मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here