हमसे जुड़े

Follow us

41.2 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जबरन शराब पिल...

    जबरन शराब पिलाकर 2 मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हिसार (Hisar) के ग्रामीण क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले मासूम बेटे सहित दो मासूम बच्चों के साथ जिंदगी करने का मामला सामने आया है। बच्चों के पिता ने हिसार थाना में पहुंचकर दरिंदगी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला थाना की जांच अधिकारी सरोज को कार्रवाई के लिए नियुक्त किया है। बच्चों को पहले से ही जानने वाले एक युवक सोनू बाइक पर सवार होकर खेल रहे दोनों बच्चों को अपने बाइक पर बैठकर खेत में ले गया। Hisar News

    वहां पर इस हवस के पुजारी ने सोनू मासूम बच्चों को पहले जबरदस्ती शराब पिलाई व उनके बाद दोनों बच्चों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। एक बच्चे की उम्र 10 वर्ष है तो दूसरे बच्चे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर ने बताया कि युवक दरिंदगी करने के बाद दोनों बच्चों को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाल पर छोड़ दिया। किसी तरह बच्चे रोते हुए घर पहुँचे। तबीयत खराब होने पर एक बच्चे ने अपने पिता से पूरी घटना के बारे में बताया। दरिंदगी के इस मामले में पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– भाजपा व कोंग्रेस की संस्कृति में बड़ा अन्तर: विप्लब देव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here