हमसे जुड़े

Follow us

41.2 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather: लो जी आ गई खुशखबरी, भीषण गर्मी के बीच हरियाणा-पंजाब में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

    Haryana-Punjab Weather
    Haryana-Punjab Weather: लो जी आ गई खुशखबरी, भीषण गर्मी के बीच हरियाणा-पंजाब में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

    Haryana-Punjab Weather:  चंडीगढ़/हिसारसच कहूँ/संदीप सिंहमार।। उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी के तेवर इन दिनों तीखे बने हुए हैं। अगले 2 दिनों तक भी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश में हीट वेव की कंडीशन बने रहने की संभावना है। गुरुवार को पंजाब हरियाणा व राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी हीट वेव चली। भारत मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्तरपश्चिम भारत में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पंजाब के बठिंडा में 44.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में 43.7 डिग्री (सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है। इसी प्रकार हरियाणा के फरीदाबाद में 43.4,सरसा व रोहतक में 43.3,नारनौल में 42.7,हिसार में 42.1,पंजाब के फरीदकोट में 42.0,रूपनगर में 41.1 और पटियाला में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यदि आंकड़ों की बात करें तो पंजाब के 11 जिलों में तो हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वहीं दूसरी ओर भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान दिन के साथ-साथ रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

    राजस्थान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री दर्ज किए गए हैं। राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने तथा आगामी 3-4 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान राजस्थान के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज होने की संभावना है। आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी/हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार हरियाणा व पंजाब में भी 26 अप्रैल से बारिश की संभावना बनी हुई है। वर्तमान मौसम को देखते हुए किसानों को गेहूँ की फसल की कटाई व कढ़ाई का कार्य पूरा कर लेने की सलाह दी गई है।

    कहाँ कितना
    अधिकतम तापमान

    बठिंडा 44.0
    श्रीगंगानगर 43.7
    फरीदाबाद 43.4
    सरसा 43.3
    रोहतक 43.3
    नारनौल 42.7
    हिसार 42.1
    फरीदकोट 42.0
    रूपनगर 41.1
    पटियाला 41.0