हमसे जुड़े

Follow us

41.2 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रास्ते को लेक...

    रास्ते को लेकर दो कॉलोनी के लोग भिड़े

    Abohar News
    रास्ते को लेकर दो कॉलोनी के लोग भिड़े

    मौके पर पहुंची पुलिस, निर्माण कार्य रुकवाया | Abohar News

    • दोनों पक्षों को कागजात लेकर थाने आने की दी हिदायत | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। रास्ते को लेकर ग्रीन एवेन्यू व गीतांजलि एनक्लेव (Geetanjali Enclave) के निवासी आमने-सामने हो गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो सिटी नंबर 2 के प्रभारी चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे व वहां निकाली जा रही दीवार के निर्माण का काम फिलहाल रुकवा दिया व दोनों पक्षों को जगह के कागजात लेकर थाने में पहुंचने की हिदायत दी ताकि मामले का हल करवाया जा सके। Abohar News

    जानकारी अनुसार गीतांजलि एनक्लेव सोसायटी द्वारा कॉलोनी की बाउंड्री करवाई जा रही थी जिसका साथ लगती ग्रीन एवेन्यू के लोगों ने विरोध जताया व कहा कि यह रास्ता है जिसे बंद किया जा रहा है जिस कारण उन्हें आने जाने से परेशानी होगी हालांकि सोसायटी के पदाधिकारियों का तर्क था कि वह बाउंड्री करवा रहे है ना कि रास्ता रोक रहे है। ग्रीन एवेन्यू के लोगों ने इसकी शिकायत 112 नंबर पर कर दी जिसके बाद सिटी नंबर 2 के प्रभारी चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे व दोनों पक्षों से बातचीत की।

    उन्होंने मामले की गंभीरता समझते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी व दोनों पक्षों को जगह के कागजात लेकर थाने आने की हिदायत दी ताकि मामले का हल निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि जगह के कागजात देखकर ही यह पता चल पाएगा कि क्या सही है क्या गलत जिसके बाद आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– दारोगा पर झूठे मुकदमें में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here