
जानसठ (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Jansath News: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सरस्वती इंटर कॉलेज, जानसठ में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष भी विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय का कुल परिणाम अत्यंत प्रभावशाली रहा। हाई स्कूल में 94.21 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 94.49 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया, जो विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है। Jansath News
हाई स्कूल की बात करें तो माही रानी ने 526 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शान मौ ने 513 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नवनीत कुमार इन्सा 512 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा वशु ने 508 अंक और रितिका इन्सा ने 504 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंटरमीडिएट में वसु सैनी ने 440 अंक प्राप्त कर जिले के टॉप 10 छात्रों में अपनी जगह बनाई और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। वहीं वैष्णवी धनगर ने 425 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया, तनु 422 अंकों के साथ तृतीय और दीपांशु 412 अंक और सलोनी ने भी 409 अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
परीक्षा परिणाम के आंकड़ों पर नजर डालें तो हाई स्कूल में कुल 173 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 163 सफल रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 218 में से 206 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। Jansath News
यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather: लो जी आ गई खुशखबरी, भीषण गर्मी के बीच हरियाणा-पंजाब में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं













