हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कार सवार हमला...

    कार सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली

    आनंदपुर साहिब: रोपड़ में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद गैंगस्टर हत्याएं करने से बाज नहीं रहे। एक और सनसनीखेज घटनाक्रम में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए पांच युवकों ने बुंगा साहिब बस अड्‌डे पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे चंडीगढ़ के गैंगस्टर बताए जाते हैं।

    हत्या करने वाले चंडीगढ़ गैंग के सदस्य

    हैपी को भाई जैता सिंह सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे उसके साथियों से एकत्रित जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय हैप्पी पुत्र स्व. दिलबाग सिंह दो बहनों का अकेला भाई था। उसके साथी इस हत्याकांड को नूरपुरबेदी के ब्राह्मण माजरा में हुए कत्ल से जोड़कर देख रहे थे।

    हैपी ब्राह्मण माजरा में मारे गए व्यक्ति के साथ रहता था जबकि हत्या करने वाले चंडीगढ़ गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि हैपी को बाईं तरफ गोली मारी गई।

    एसएसपी नीलांबरी जगदले ने बताया कि पुलिस वारदात के बाद रैड अलर्ट जारी किया तो हत्यारे वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार नालागढ़ रोड पर छोड़कर फरार हो गए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार में से एक रिवॉल्वर और एक पिस्टल बरामद हुई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।