हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटे के जन्मद...

    बेटे के जन्मदिन पर युवा कवि त्रिदेव दुग्गल ने किया रक्तदान

    Blood Donation

    सरसा। अपने चार वर्षीय बेटे प्रथम देव के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए युवा कवि एवं गीतकार त्रिदेव दुग्गल इन्सां ने मानवता को एक अनूठा गिफ्ट देकर अपनी खुशी जाहिर की। त्रिदेव दुग्गल ने अपने इकलौते बेटे के जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने की बजाय पूजनीय बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक जाकर अपना एक यूनिट रक्त दान किया।

    अब तक लगभग 35 यूनिट से ज्यादा रक्तदान कर चुके त्रिदेव दुग्गल ने बताया उन्होंने खूनदान को अपना मिशन बनाया हुआ है, वें नियमित तौर पर रक्तदान करते रहते हैं। उनकी पत्नि अनीता सिंह ने भी गत दो अगस्त को अपना जन्मदिन रक्तदान करके मनाया था। त्रिदेव दुग्गल ने बताया कि हमारे एक यूनिट रक्तदान से करीबन 3 लोगों की जान बच जाती है। बेटे के जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा और कुछ नही हो सकता कि उनका खून 3 लोगों की जिंदगी बचाने में काम आ रहा है।

    ..तो ये धरती स्वर्ग बन जाएगी: त्रिदेव दुग्गल

    युवा कवि त्रिदेव दुग्गल ने बताया कि वे बचपन से ही डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए हैं। मानवता एवं समाज भलाई के विभिन्न कार्य करने की प्रेरणा उन्हें पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से ही मिली है। त्रिदेव दुग्गल ने कहा कि अगर पूजनीय गुरु जी की पावन शिक्षा को पूरा देश मानने लग जाए तो अगले ही मिनट मे ये धरती स्वर्ग जन्नत जैसी लगने लगेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here