हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर की नई आ...

    अबोहर की नई आबादी में सरेआम युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती | (Abohar News)

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। नई आबादी गली नंबर 10 के निकट एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों (Sharp Weapons) से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अस्पताल में दाखिल नई आबादी गली नंबर 20 विनोद कुमार पुत्र कालू राम ने बताया कि उसकी दूसरी शादी करीब डेढ़ साल पहले आर्य नगरी निवासी दिव्या के साथ हुई थी। Abohar News

    उस समय यह समझौता हुआ था कि वह दिव्या की बेटी वाणी को हर शनिवार उसके पहले पिता के पास छोड़कर आया करेगा। इसके लिए उन्होंने नई आबादी गली नंबर 10 को सेंटर प्वाइंट बनाया हुआ था, क्योंकि आधे रास्ते वह चला जाता था और आधे रास्ते वे आ जाते थे। आज शनिवार था, तो सुबह ही वाणी के पहले पापा का फोन आया कि वह वाणी को छोड़ जाए, जिस पर वह गली नंबर 10 के निकट वाणी को लेकर पहुंचा। Abohar News

    इसी दौरान सूरज कुमार व अन्य साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद किसी तरह उसने साथ में ही बनी अपनी रिश्तेदार की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया है, जबकि सिर व हाथ पर चोट के गहरे घाव है। इसके अलावा चैन व नकदी भी गायब है। वहीं, उक्त मार्ग पर काफी चहल-पहल रहती है और दुकानें भी बनी हुई है, लेकिन कोई भी व्यक्ति विनोद कुमार को छुड़ाने के लिए आगे नहीं पहुंचा।

    यह भी पढ़ें:– सीएम मान की अध्यक्षता में 20 जून को होगा ‘योगशाला’ का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here