हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश बुद्ध के विचा...

    बुद्ध के विचारों से जुड़ें युवा : मोदी

    Buddha Purnima

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध के आदर्शों को दुनिया के समक्ष मौजूदा चुनौतियों के स्थायी समाधान का मार्ग बताते हुए शनिवार को युवाओं से उनके विचारों से जुड़ने की अपील की। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पहले वैश्विक ऑनलाइन ‘धम्म चक्र दिवस समारोह’ को वीडियो संदेश के जरिये संबोधित करते हुए मोदी ने कहा “प्रखर युवा सोच आज वैश्विक समस्याओं के समाधान प्रदान कर रही है। मैं हमारे युवाओं से भगवान बुद्ध के विचारों से जुड़ने का आह्वान करता हूँ। वे आपको प्रोत्साहित करेंगे और आगे की राह दिखायेंगे। आज दुनिया के समक्ष कई असाधारण चुनौतियाँ हैं। भगवान बुद्ध के आदर्शों में हमें इनके स्थायी समाधान मिल सकते हैं।”

    Angry disciple of buddha

    उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्श कल भी प्रासंगिक थे, आज भी प्रासंगिक हैं और कल भी प्रासंगिक रहेंगे। उनके अष्टांगिक मार्ग कई समाजों और देशों का पथ प्रदर्शन कर रहे हैं। ये करुणा और दया के महत्व को रेखांकित करते हैं। उनकी शिक्षा विचार और कर्म की सरलता को महत्व देती है। बौद्ध धर्म आदर का पाठ पढ़ाता है – आम लोगों, गरीबों, महिलाओं, शांति और अहिंसा के आदर का पाठ।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।