हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Goluwala News : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    गोलूवाला Goluwala News (सच कहूँ न्यूज)। गोलूवाला में चल रहे एक अनधिकृत नशा मुक्ति केन्द्र (De-addiction center) पर रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक को नशामुक्ति केन्द्र के संचालक बाईक पर अस्पताल लाए व उसे वहीं मृतावस्था में छोड़ कर खुद फरार हो गये। इधर सूचना मिलने पर 4 बीपीएम (डाबला) निवासी मृतक सुनील् (30) के परिजन मौके पर पहुंचे। suspicious death

    उन्होंने बताया कि मृतक सुनील कोई नशा नहीं करता था बल्कि लड़ाई झगड़ा करने की उसकी आदत से परेशान होकर उसे नशामुक्ति केंद्र में छोड़ा गया था। युवक की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक सुनील पुत्र भूपराम के भाई ने मर्ग दर्ज करवाई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर एसएचओ भजन लाल ने बताया कि अवैध रूप से खुले इस नशा मुक्ति केंद्र के बारे में उपखंड अधिकारी कार्यालय और उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया नशा मुक्ति केंद्र के बारे में किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई। Goluwala News

    यह भी पढ़ें:– रात को नशे के लिए अधेड़ की ईंट मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्त में

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here